ड्रग्स तस्करों के एनकाउंटर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे: नेता प्रतिपक्ष वाजेद अली
- DSS Admin
- Jul 08, 2026
गुवाहाटी, 08 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में भाग लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक वाजेद अली चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बदरुद्दीन अजमल और विधायक अखिल गोगोई पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कानून के दायरे में होनी चाहिए और किसी भी प्रकार के एनकाउंटर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अखिल गोगोई पर निशाना साधते हुए चौधरी ने आरोप लगाया कि वह मंत्रियों की नजरों में बने रहने और सुर्खियां बटोरने के लिए विधानसभा में जानबूझकर अनावश्यक टिप्पणियां कर व्यवधान उत्पन्न करते हैं।
उन्होंने कहा कि अखिल गोगोई आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाने में विफल रहे हैं और जनहित के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए सदन में हंगामा करने पर अधिक ध्यान देते हैं।
----------

