समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में गुंडागर्दी तो सभी ने देखी है: स्वतंत्र देव सिंह
- Admin Admin
- Nov 22, 2024

लखनऊ, 22 नवम्बर(हि.स.)। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को मीडिया के सामने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में गुंडागर्दी तो सभी ने देखी है। उनके वक्त में बूथ पर मारपीट कर लूट लिया जाता था। भाजपा की सरकार में साफ सुथरा और पुलिस की सुरक्षा में उपचुनाव सम्पन्न हुआ है।
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि उपचुनाव में मोदी जी और योगी जी की लोकप्रियता रही। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत पर अबकी बार उपचुनाव को एकतरफा जीतेंगे। समाजवादी पार्टी का मैनेजमेंट काम नहीं आयेगा। जनता के आशीर्वाद से कमल का फूल खिलने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने एजेंडा के तहत बयानबाजी कर रहे हैं। जनता को भाजपा के केन्द्र और प्रदेश की सरकारें पसंद है और यही कारण उनके आशीर्वाद से एक बार फिर से सरकार बनाने का मौका मिला है। सरकारों के काम के कारण ही उपचुनाव में हम जीतेगें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र