फर्रुखाबाद के 25 उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला

फर्रुखाबाद,21 मई (हि.स.)। कानपुर परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक हरीश चन्दर ने फर्रुखाबाद जिले में तैनात 25 उप निरीक्षकों के बाहरी जनपदों के लिए तबादला कर दिया है।

डीआईजी की जारी तबादला सूची में

उप निरीक्षक नीतू यादव, रक्षा सिंह, सुबोध कुमार, विशेष कुमार आशू कुमार, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, रमाशंकर का तबादला जनपद कन्नौज जिले के लिए किया गया है। जबकि उप निरीक्षक श्याम बाबू, अच्छेलाल, अनिल कुमार, विजय कुमार, मोहित मिश्रा, उदय सिंह, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, आनंद शर्मा को जनपद कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया।

उप निरीक्षक चमन सिंह, नितिन कुमार, विवेक कुमार सिंह, विद्यासागर तिवारी, मुन्ना लाल एवं रामबाबू को जनपद इटावा भेजा गया। उप निरीक्षक मोहम्मद शाहिद को जनपद औरैया स्थानांतरित किया गया।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि सूर्य प्रकाश उपाध्याय प्रभारी चौकी अचरा थाना मेरापुर, मोहित मिश्रा प्रभारी चौकी पंचालघाट थाना कादरीगेट, अनिल कुमार प्रभारी चौकी खुदागंज थाना कमालगंज, विशेष कुमार यादव प्रभारी चौकी आईटीआई थाना कादरीगेट,

उदय सिंह यादव प्रभारी चौकी राजपूताना थाना जहानगंज, नितिन कुमार यादव प्रभारी चौकी बीबीगंज थाना मऊदरवाजा, सुबोध कुमार यादव थाना कादरीगेट, रक्षा सिंह प्रभारी मीडिया सेल, श्यामबाबू थाना राजेपुर,

आशु कुमार यादव थाना कोतवाली मोहम्दाबाद, विजय कुमार यादव पुलिस लाइन, जितेंद्र कुमार पुलिस लाइन, विवेक कुमार सिंह पुलिस लाइन,

जगभान सिंह पुलिस लाइन, अच्छे लाल पुलिस लाइन, आनंद शर्मा पुलिस लाइन, राहुल कुमार थाना मऊदरवाजा,

अजय कुमार यादव थाना मऊदरवाजा,

विद्यासागर तिवारी थाना कादरीगेट में तैनात थे। गैर जनपद भेजे गए उप निरीक्षकों को अपने स्थानांतरण के स्थान पर तत्काल आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर