FEMALE SMUGGLER जम्मू नरवाल पुलिस ने महिला तस्कर को गांजे के साथ किया गिरफ्तार
- editor i editor
- Jan 14, 2025
.jpeg)
FEMALE SMUGGLER नरवाल पुलिस ने एक महिला तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला तस्कर इलाके में माल की सप्लाई करने का काम करने में लगी हुई है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से इलाके में छापा मारा गया। छापे के दौरान पुलिस ने एक महिला तस्कर को पकड लिया। उसके पास से पुलिस को करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद उसे चौकी में ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि वह इलाके में माल की सप्लाई करने का काम करती थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।