ऑनलाइन बेटिंग के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले चार गिरफ्तार

नोएडा, 04 जून (हि.स.)। थाना सेक्टर- 113 पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट एवं एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गैंग के चार बदमाशों को आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, भी सिम कार्ड आदि बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने गुरुवार काे बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस में एक सूचना के आधार पर ऑनलाइन बैटिंग करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके नाम साई कुमार, पंडाला सतीश ,पांडुरंग, उदय कुमार है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तीन लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, तीन वाई-फाई राऊटर आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट एवं एप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे तथा उनसे धोखाधड़ी करते थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर