अराजकता फैलाने के मंसूबे नहीं होंगे सफलः मुख्यमंत्री फडणवीस
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
मुंबई, 06 जून (हि.स.)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बनाए संविधान को अपने हाथों में लेकर खड़े थे। उसी संविधान की ओर से बनाई गई संस्थाओं का सम्मान नहीं करते। यह देश में अराजकता फैलाने की कोशिश है, लेकिन उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का शनिवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन का भविष्य और नियति देखी गई। जिस तरह के नारे दिए गए और जो बातें बोली गईं, वह भारत की युवा पीढ़ी की अभिव्यक्ति नहीं थी। कुछ लोग डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को अपने हाथों में लेकर दिखाते हैं लेकिन उसके विपरीत व्यवहार करते हैं। वे उसी संविधान द्वारा बनाई गई संस्थाओं का सम्मान नहीं करते।
---------------

