लखीमपुर में भारी मात्रा में नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

लखीमपुर (असम), 29 जून (हि.स.)। लखीमपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। नकली नोटों को लखीमपुर से गुवाहाटी की ओर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अभियान चलाकर नकली नोट ले जा रहे हैं वाहन की तलाशी ली। तलाशी करने पर 33 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए गए।

वाहन चालक हैदर अली और जियारुल इस्लाम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नकली नोटों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

-----------

   

सम्बंधित खबर