गुवाहाटी में जाली नोटों का कारोबार जारी, 10 लाख रुपये के नकली नोट जब्त

गुवाहाटी, 02 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी में जाली भारतीय मुद्रा के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 10 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए तथा चार कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कामाख्या रेलवे जंक्शन पर झारखंड के पाकुड़ जिले के निवासी दयाल दास और गोलाब शेख को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने ये नकली नोट गुवाहाटी के राजगढ़ इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त किए थे और इन्हें झारखंड ले जाने की योजना बना रहे थे।

पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अन्य अभियानों में भी बड़ी मात्रा में जाली नोट बरामद किए गए। कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं और चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा जाली नोटों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी 13 लाख रुपये से अधिक के जाली नोटों के साथ तीन लोगों को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया था।

-----------

   

सम्बंधित खबर