
भागलपुर, 11 मार्च (हि.स.)। पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त दिलखुश मंडल को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को दी।
डीएसपी ने बताया कि सुलतानगंज थाना कांड सं-97/25 के अभियुक्त दिलखुश मंडल एवं बुच्चन मंडल जो हत्या के प्रयास मामले से संबंधित है, को बीते 10 मार्च को सुलतानगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
इसी क्रम में दिलखुश मंडल की तबीयत खराब होने पर उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से इलाज के क्रम में वह फरार हो गया। इस संबंध में बरारी थाना सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किय गया। इस मामले में सुलतानगंज एवं बरारी थाना द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुच्चन मंडल के निशानदेही पर दिलखुश मंडल को 24 घंटे के अंदर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं पुनः इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर