सदन में वित्त मंत्री जयंत का अखिल पर तंज, कहा- 'आपकी दुकान धीरे-धीरे बंद हो जाएगी'

गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा में मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन चर्चा के दौरान वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा और निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

सदन में अखिल गोगोई ने एक बार फिर कथित सिंडिकेट का मुद्दा उठाया, जिससे कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। इस पर वित्त मंत्री ने तंज कसते हुए कहा, आपकी दुकान धीरे-धीरे बंद हो जाएगी, इसकी व्यवस्था की जा रही है।

जयंत मल्लबरुवा ने आगे कहा कि अखिल गोगोई सदन में जो भी आरोप लगाते हैं, उन्हें उसका प्रमाण देना चाहिए, अन्यथा उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना साक्ष्य के बार-बार आरोप लगाना उचित नहीं है और आरोपों को तथ्यों के साथ साबित किया जाना चाहिए।

----------

   

सम्बंधित खबर