उत्तराखंड: पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला

देहरादून, 04 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने मंगलवार शाम को पांच भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तदबाले किए हैं।

गृह विभाग के सचिव शैलेश बगोली की ओर से स्थान्तरण आदेश के अनुसार मुकेश कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पी एण्ड एम/पुलिस अधीक्षक एससीआरबी / सीसीटीएनएस से बदलकर पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी की जिम्मेदारी दी गई है। धीरेन्द्र सिंह गुज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कारागार से बदलकर पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था मिला है। रचिता जुयाल को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, सतकर्ता अधिष्ठान, उत्तराखंड और अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात, हरिद्वार जितेन्द्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात, हरिद्वार बनाया गया है।निहारिका तोमर को अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध/ यातायात, ऊधमसिंहनगर से बदलकर पुलिस अधीक्षक,अपराध/यातायात,ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर