कटिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, डीएम ने किया निरीक्षण

कटिहार, 26 सितम्बर (हि.स.)। जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। खासकर मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में। गंगा नदी की जलस्तर में वृद्धि के कारण पूरे क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को पीड़ित लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बघार पंचायत के मेदिनीपुर गांव में चल रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और उनकी मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि मनिहारी प्रखंड के लगभग सभी पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि गंगा नदी की जलस्तर में वृद्धि के कारण पूरे क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है। प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई चलाने का आदेश दिया गया है।

जिले में बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। सामुदायिक रसोई चलाने के अलावा बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जा रही हैं।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। डीएम ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ निहारिका, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी यादव, बघार पंचायत मुखिया पिंटू यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

   

सम्बंधित खबर