पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,दर्जनों वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माने की राशि

अररिया, 17 अक्टूबर(हि.स.)।

एसपी अमित रंजन के निर्देश पर जिले के थाना पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में फारबिसगंज थाना पुलिस की ओर से गुरुवार को सुभाष चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेट और कागजात को चलने वाले दर्जनों दो पहिया वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूली गई।

थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में अवर निरीक्षक राजीव कुमार और अमित राज ने पुलिस बलों के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया।जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन मालिकों से जुर्माने की राशि वसूली गई।

जुर्माने की तौर पर वाहन चालकों से ऑनलाइन और नगद राशि के रूप जुर्माना वसूला गया।सुभाष चौक भीड़ भाड़ वाला इलाका है।बगल में ही बस स्टैंड और मार्केट के साथ कई बैंक है।इसके अलावे सुभाष चौक से नेपाल को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क भी निकलती है।जिसके कारण यहां भारी भीड़ जमा होती है।फलस्वरूप पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाने से हड़कंप मच गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर