शांतिनिकेतन में रंग खेलने पर प्रतिबंध के आरोपी को वन मंत्री ने खारिज किया
- Admin Admin
- Mar 13, 2025

बीरभूम, 13 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की वन मंत्री बीरवाहा हांसदा शांतिनिकेतन के सोना जोड़ी में रंग खेलने पर कथित प्रतिबंध के आरोपी को खारिज कर दिया है। दरअसल, मंगलवार को सोनाझुरी बाजार में वन विभाग द्वारा टांगे गए बैनर पर लिखा था, 'संरक्षित वन क्षेत्र।' यहां रंग-खेलने, कार पार्किंग, वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरे पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
भाजपा ने आरोप लगाया कि वन विभाग ने शुक्रवार को शांतिनिकेतन के सोनाझुरी में वसंतोत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि यह एक विशेष समुदाय के लिए विशेष दिन है। इस बीच, जिला पुलिस ने लोगों से सुबह दस बजे तक रंग खेलने की अनुमति दी थी।
सूत्रों के अनुसार, बुधवार को दिनभर चले हंगामे के बाद गुरुवार को वन विभाग द्वारा जारी प्रतिबंध संबंधी दिशा-निर्देश अचानक हटा लिए गए। इसके बाद मीडिया से मुखातिब वन मंत्री बीरवाहा हांसदा ने स्पष्ट किया कि कोई प्रतिबंध नहीं है, बल्कि ये निर्देश वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए दिये गये थे।
वहीं, बीरभूम जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने होली या वसंतोत्सव मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
इधर, गुरुवार को बीरवाहा हांसदा ने कहा कि हमने रंग खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। हमने केवल प्रकृति को बचाने के लिए सावधानियां बरतीं थी। लेकिन भाजपा को हर चीज में सांप्रदायिकता नजर आती है। इसीलिए वे ऐसी शिकायतें कर रहे हैं।
एक फेसबुक पोस्ट में बीरभूम जिला पुलिस ने कहा, यह सूचित किया जाता है कि बीरभूम जिला पुलिस ने बसंत उत्सव और होली मनाने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। त्यौहार पहले की तरह हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे गलत सूचना से बचें और सटीक अपडेट के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें। आइये इस त्यौहार को हर्ष, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा