नंदा देवी महोत्सव के लिये समितियों का गठन

नैनीताल, 28 जुलाई (हि.स.)। नगर की धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में आगामी आठ से 15 सितंबर के बीच प्रस्तावित श्री नंदा देवी महोत्सव के लिये 21 विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

संस्था की रविवार को हुई बैठक में महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय धरोहर में शामिल किए जाने के लिए समुचित प्रयास करने एवं आयोजन में छोलिया नृतकों के दलों की संख्या बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में यह भी तय हुआ कि अगस्त माह में महिला दलों, नागरिकों के साथ सभा के सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

बैठक में अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, संरक्षक गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष अशोक साह, बिमल साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, घनश्याम साह, राजेंद्र बजेठा, भीम सिंह कार्की, चंद्र प्रकाश साह व प्रो. ललित तिवारी आदि कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / सत्यवान / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर