पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगाए गए आम और लीची के पौधे

पौधों की सफाई करते लोग

रामगढ़, 29 मई (हि.स.)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर वैश्विक तौर पर अभियान चल रहा है। रामगढ़ जिले में भी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच चेतन शाखा के द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम और लीची के पौधे भी लगाए गए। इस अभियान के तहत संस्था के सदस्यों ने अपने-अपने घरों में आम और लीची के बीच इकट्ठा किया। तैयार बीजों को छोटे गमले में लगाकर पौधे का रूप दिया गया और उसे रामगढ़ जिले के आम नागरिकों के बीच वितरित किया गया। इस दौरान प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की भी नसीहत दी गई।

अभियान के दौरान प्रोफेसर उपेंद्र पांडे ने पॉलिथीन डोनेशन की मुहिम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने घर में प्लास्टिक जमा करके उन्हें डोनेट करें और उसके बदले एक पौधा उपहार में दें। अभियान के तीसरे दिन प्लास्टिक को रीसायकल कर के उसका प्लांट पॉट बनाया गया। इस प्लांट पॉट को आम लोगों के बीच वितरित किया गया। अभियान के चौथे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे पुराने पेड़ों और पौधों की साफ सफाई की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

   

सम्बंधित खबर