जीडी टाइल्स एंड मार्बल शोरूम का शुभारंभ

कार्यक्रम में शामिल लोग

रामगढ़, 12 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा मतकमा चौक पर जीडी टाइल्स एंड मार्बल शोरूम का शुभारंभ किया गया। बुधवार को शोरूम के संचालक दीपक कुमार कुशवाहा के पिता गंगाधर कुशवाहा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पूर्व शोरूम की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। मौके पर दीपक कुमार कुशवाहा ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के टाइल्स और मार्बल उचित मूल्य पर उपलब्ध। इस अवसर पर योगेश दांगी, रामपाल बेदिया, हरिलाल बेदिया, कृष्ण कुमार कुशवाहा, जमुना प्रसाद महतो, इंद्रदेव प्रसाद कुशवाहा, रामदास बेदिया, कपूर सिंह आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

   

सम्बंधित खबर