रात के अंधेरे में नदी पारकर लाया गया 35 किलो तस्करी का गांजा जब्त

अररिया 03 जून(हि.स.)।

जिले मेंकुर्साकांटा की कुआड़ी थाना पुलिस ने बीती रात नेपाल से तस्करी कर लाए गए बकरा नदी पुल के निकट 35 किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस ने रात गश्त के दौरान दो संदिग्धों को देखा, जो बोरा लेकर नेपाल की ओर आ रहे थे। पुलिस को देखकर वे भागने में सफल रहे। कुआड़ी थानेदार राजू कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान नेपाल साइड से दो व्यक्ति बकरा नदी पार कर अंधेरे में गांजा का खेप ला रहा था।

गश्ती पर निकले पुलिस अधिकारी और बलों पर जब तस्करों की नजर पड़ी तो गांजा को पुल के निकट रखकर तेजी से नेपाल की ओर तस्कर भाग निकले।मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और तस्करों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

   

सम्बंधित खबर