झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री की फ़ाइल फ़ोटोफाइल फोटो मंत्री

प्रेम, उल्लास और सौहार्द के रंग आप सभी के जीवन को खुशियों से भर दें : राज्यपालरंगों का उत्सव आपके जीवन को आशा, प्रेम, सद्भाव और खुशियों से भर दे : मुख्यमंत्री

रांची, 14 मार्च (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की रंगों से भरी शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा है कि प्रेम, उल्लास और सौहार्द के रंग आप सभी के जीवन को खुशियों से भर दें। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली की सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि रंगों का यह उत्सव आप सभी के जीवन को आशा, प्रेम, सद्भाव और खुशियों से भर दे। आप सभी स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहें, यही कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार और खुशियों का त्यौहार है।

इसके अलावा मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है किब रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। चलिए, बुराइयों को जलाकर अच्छे विचारों को अपनाएं और इस होली को सच्चे आनंद के साथ मनाएं। उन्होंने राज्य के सभी लोगों को होली की मंगलमय शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

   

सम्बंधित खबर