राज्यपाल गुरमीत सिंह कल नैनीताल भ्रमण पर आएंगे, लोक भवन में करेंगे रात्रि विश्राम
- DSS Admin
- May 15, 2026
नैनीताल, 15 मई (हि.स.)। ले. जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचेंगे। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल प्रातः 11 बजे स्टेट प्लेन से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अपर जिलाधिकारी के अनुसार राज्यपाल 12.20 बजे कार द्वारा पंतनगर से प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 2.20 बजे लोक भवन पहुंचेंगे। राज्यपाल का रात्रि विश्राम लोक भवन नैनीताल में प्रस्तावित है।

