राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से की ब्राइब्रेंट विलेज पर चर्चा
- Admin Admin
- Mar 20, 2025

देहरादून, 20 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, पुलिस प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण सहित उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से होमस्टे, हनी, अरोमा, और श्रीअन्न को प्रोत्साहित किए जाने आदि विषयों पर चर्चा की।
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pokhriyal