
गुरुग्राम। जिला के अहीरवाल क्षेत्र पटौदी में भाजपा ने अजीत यादव पर विश्वास जताया है। वहां से उन्हें जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
अजीत यादव को जिल अध्यक्ष का दायित्व देकर यादव कार्ड खेला है। यादव बाहुल क्षेत्र में उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र के यादवों के साथ अन्य कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अजीत यादव भाजपा में पुराने कार्यकर्ता हैं। वे संगठन में मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अभी तक वे भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए पटौदी से 29 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। गुरुग्राम जिला के लिए 32 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर