गुरुग्राम-सोहना रोड पर बिना लाइट खड़े ट्रेले से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत

गुरुग्राम, 01 जून (हि.स.)। घामडौज टोल के पास गुरुग्राम-सोहना रोड पर बिना लाइट और संकेत के खड़े ट्रेले से बाइक टकराने पर 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।नूंह जिले के गांव इण्डरी निवासी सतीश कुमार ने थाना भौण्डसी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 26 साल का बेटा राजवीर बघेल गुरुग्राम में सेक्टर-67 के अरबाना एम3एम स्थित पिज्जा हट में कैशियर के पद पर काम करता था। रात करीब 1:30 बजे राजवीर अपने गांव के पड़ोसी संजय पुत्र नवल सिंह के साथ संजय की काली रंग की स्प्लेंडर बाइक पर गुरुग्राम से घर के लिए निकला। बाइक राजवीर चला रहा था और संजय पीछे बैठा था। रात लगभग 2:15 बजे जब वे घामडौज टोल पार कर चुके थे। तभी सड़क पर बिना पार्किंग लाइट, बिना सेफ्टी और बिना इंडिकेटर के खड़े ट्रेले से बाइक टकरा गई। हादसे में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय ने ही एक्सीडेंट की परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और राजवीर को एक्रोपोलिस अस्पताल सोहना ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक संत कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम मृतक के पिता और गवाह संजय को लेकर घटनास्थल पहुंची। क्राइम सीन टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया।

सतीश कुमार की लिखित शिकायत पर थाना भौण्डसी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ के कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर