राहुल गांधी ने किया कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को मजबूती से रखने का आह्वान

Rahul calls for keeping Congress ideology and policies strongRahul calls for keeping Congress ideology and policies strong

अजमेर, 01 जून (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से देश को नुकसान पहुंच रहा है और जनता कई महत्वपूर्ण मुद्दों से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को मजबूती से रखें।

राहुल गांधी सोमवार को पुष्कर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत लगे 10 दिवसीय चिंतन शिविर के समापन के अवसर पर शिविरार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि केवल वादों और दावों के अधार पर कोई राजनीतिक दल सत्ता में आ सकता है, लेकिन जनता अंतत: उसके कामकाज का मूल्यांकन करती है। उन्होंने कहा कि बदलते राजनीति हालात इसका उदाहरण हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, जमीनी स्तर पर पार्टी को विस्तार देने और राष्ट्रीय व वैश्विक राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। राहुल गांधी ने न केवल अपना दृष्टिकोण ही रखा, बल्कि सभी जिलाध्यक्षों की बात भी ध्यान से सुनी और उनके सवालों का जवाब देते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें संवाद और सहभागिता को प्राथमिकता दी गई। अन्य राजनीतिक दलों की तरह यह केवल भाषण आधारित कार्यक्रम नहीं था, बल्कि जिलाध्यक्षों को अपनी बात रखने और संगठन से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देने का अवसर भी मिला।

राहुल गांधी ने प्रत्येक जिले से जुड़े अनुभवों और चुनौतियों को सुना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों, देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस की आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्षों ने कहा कि महंगाई जैसे जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। हाल ही में बढ़ती महंगाई के खिलाफ पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शनों को जनता का समर्थन मिला है।, जिससे कार्यकताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विश्वासजताया कि संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने से कांग्रसे आगामी समय में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच बेहतर तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस कभी कमजोर नहीं थी, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर हो रहे हमलों का मुकाबला करने के लिए संगठन को और सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आत्मचिंतन की सबसे अधिक जरूरत भाजपा को है।

दिल्ली के तिलक नगर जिलाअध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि चिंतन शिविर का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनने, भाजपा की नितियों और राष्ट्रीय राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केवल संबोधन ही नहीं दिया बल्कि जिला अध्यक्षों की बातें भी सुनीं और उनके सवालों के जवाब दिए। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है।

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 10 दिवसीय शिविर में संविधान, पंचायती राज, बेरोजगारी, संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की नीतियों सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। अब इस मॉडल को जिलों और आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर