गुरुग्राम: महिलाओं के प्रति सम्मान का वातावरण बनाना हमारी जिम्मेदारी: उषा प्रियदर्शी
- Vijesh Sharma
- Jul 05, 2026

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी का गुरुग्राम में भव्य स्वागत
गुरुग्राम, 05 जुलाई । हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने कहा कि महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला अधिकारों को सशक्त बनाने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति जागरुकता और सम्मान का वातावरण निर्मित करना हम सभी की सांझा जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित एक निजी विद्यालय में अपने सम्मान समारोह में कही।
चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी के सम्मान में सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उषा प्रियदर्शी का स्वागत किया। इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, न्याय दिलाने तथा उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। लोगों ने उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

