अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में ऑर्किड और कैक्टस गार्डन का उद्घाटन

गुवाहाटी, 18 मई, (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 के अवसर पर गुवाहाटी स्थित नेशनल साइंस सेंटर में “ऑर्किड और कैक्टस गार्डन” का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

गार्डन का उद्घाटन डॉ. अशिहो ए माओ ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने संग्रहालयों के महत्व और ज्ञान संरक्षण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ख्यानजीत गोगोई तथा विज्ञान केंद्र के निदेशक संजय मजूमदार भी उपस्थित रहे।

“म्यूजियम्स यूनाइटिंग अ डिवाइडेड वर्ल्ड” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उपासना नृत्यांगन द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए एग्जिबिट हंट प्रतियोगिता, ओपन हाउस क्विज और शाम को स्काई ऑब्जर्वेशन सत्र का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान केंद्र में सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया।

------------

   

सम्बंधित खबर