जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने साक्षात्कार के लिए बनाई दो सदस्यीय समिति

जम्मू , 8 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) के पद पर पदोन्नति के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार आयोजित करने के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के अनुसार समिति में न्यायमूर्ति संजय परिहार और न्यायमूर्ति शहजाद अजीम को शामिल किया गया है। पदोन्नति के लिए विचाराधीन उम्मीदवारों के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख न्यायिक सेवा नियम, 2025 के नियम 7(सी) के तहत साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

---------------

   

सम्बंधित खबर