दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास में पति गिरफ्तार

देवरिया, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं हत्या के प्रयास में फरार एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया है।उसकी निशानदेही पर कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित कुन्दन कुमार जायसवाल के विरुद्ध थाना बनकटा में दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। 27 जून को पीड़ित की मां ने थाना बनकटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मामले में दर्ज गम्भीर धाराओं में परिवर्तित किया। इसके बाद आरोपितों की तलाश शुरू की गई। रविवार को एक सूचना पर पुलिस ने सोहनपुर अंडरपास के पास से आरोपित कुन्दन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

--------------

   

सम्बंधित खबर