गुवाहाटी, 19 जून, (हि.स.)। गुवाहाटी वेस्ट पुलिस जिला की एक टीम ने बेंतकुची स्थित नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन (एस01जीटी2444) को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने बरपेटा निवासी दंपति शाहरुख अली (31) और ममता (34) को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी के दौरान एक छिपाए गए बैग से हेरोइन से भरे 17 साबुनदानी बरामद किए गए। जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 209 ग्राम बताया गया है।
पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर लिया है तथा आरोपित दंपति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
----------

