दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने से पहले हिमंत ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव का लिया आशीर्वाद
- DSS Admin
- May 12, 2026
गुवाहाटी, 12 मई, (हि.स.)। असम में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद लिया।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए संदेश में डॉ. सरमा ने विश्वास जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।
उन्होंने कहा कि मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मार्गदर्शक बनेगा तथा प्रदेश के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।
डॉ. सरमा ने अपने संदेश में कहा, “मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद असम के प्रत्येक नागरिक के जीवन को आलोकित करे तथा शांति, प्रगति और समृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त करे। उनके आशीर्वाद से असम आने वाले दिनों में विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा।”-----------

