नगांव के ऐतिहासिक नामघर में चोरी से आक्रोश

नगांव (असम), 27 मई, (हि.स.)। नगांव के आऊनीआटी बर नामघर (पूजा स्थल) में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में तीव्र प्रतिक्रिया उत्पन्न हुई है। इस घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, चोर नामघर से दानपात्र लूटकर ले गए। इतना ही नहीं, नामघर के पवित्र गुरु आसन को भी क्षतिग्रस्त कर अस्त-व्यस्त कर दिया गया।

घटना के बाद आऊनीआटी के जागरूक लोगों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर