प्रधान अश्वनी मल्होत्रा को किया सम्मानित

जालंधर| लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिद्धू की अगुवाई में नवनिर्वाचित प्रधान अश्वनी मल्होत्रा व टीम 2026-27 को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया। प्रधान सिद्धू ने नवनिर्वाचित प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की सराहना करते हुए कहा कि आने वाली 2026-27 टीम एक होनहार टीम है और प्रधान मल्होत्रा एक तजुर्बेकार प्रधान हैं। इलेक्ट प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, सचिव अरुण वशिष्ट, ट्रेजियर सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन कुमार अग्रवाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व गवर्नर जेबी सिंह चौधरी, पूर्व प्रधान जेपीएस सिद्धू, मनीष चोपड़ा, सचिव परमजीत सैनी, ट्रेजियर कुलजीत सिंह, जायंट सेक्रटरी जगन्नाथ सैनी, एनके कांसरा, सुधीर कपूर, हर्षवर्धन शर्मा, एके बहल, साहिल अरोड़ा, मोहित सलूजा, सेवा सिंह बलकार सिंह सैनी, राकेश, गुरदीप सिंह ठुकराल, जसवंत सिंह, खुशपाल सिंह, गुलशन अरोड़ा, एडवोकेट जेपी सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मिलनप्रीत ग्रोबर, गगनदीप पायलट व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

   

सम्बंधित खबर