मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने नवनिर्मित बाल्मीकि बस्ती चौपाल का उद्घाटन किया
- DSS Admin
- May 17, 2026
नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज घिटोरनी गांव में नव-निर्मित बाल्मीकि बस्ती चौपाल का उद्घाटन किया। उन्होंने ने कहा कि यह चौपाल सामाजिक समरसता, जनसुविधाओं और स्थानीय नागरिकों के संवाद का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।
प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब मेरे पिताजी डॉ. साहिब सिंह जी दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब दिल्ली देहात में विकास कार्यों की एक नई धारा शुरू हुई थी। आज 27 वर्षों बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही पुनः विकास और जनकल्याण के कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के गांव, देहात और हर वर्ग के विकास के संकल्प को भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।
इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक करतार सिंह तंवर, निगम पार्षद सुंदर तंवर, शिखा त्यागी, मंडल अध्यक्ष ज्योति, आलोक, रविन्द्र मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
---------------

