14 साल बाद पुनः प्रारंभ हुई अंतरशालेय फुटबाल प्रतियोगिता

मिशन मैदान में फुटबाल खेलते हुए खिलाड़ी।

धमतरी, 30 सितंबर (हि.स.)। जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में अंतर शालेय फुटबाल प्रतियोगिता का 14 साल बाद पुनः शुरुआत हुई है। तीन दिन तक मिशन मैदान में चलने वाले इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 सितंबर को जिला फुटबाल संघ के पदेन अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष् र्णेय ने किया। बालक वर्ग की 13 और बालिका वर्ग की पांच टीम अपना प्रदर्शन दिखाएंगी।

लंबे अर्से बाद धमतरी जिले में फिर से अंतरशालेय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। सोमवार को मिशन खेल मैदान में पहले मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में हर क्षेत्र में हार और जीत लगी रहती हैं। ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। मिशन मैदान में असामाजिक तत्त्वों के जमावड़े पर उन्होंने कहा कि लाईटिंग व्यवस्था के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाई जायेगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मैदान की स्थिति खराब थी। बड़ी मेहनत से इसे सुधार किया गया है। एसपी ने इस प्रतियोगिता के लिए काफी मदद की है। तब जाकर यह प्रतियोगिता पुनः प्रारंभ हो सका है। पहला मैच बालिका वर्ग में अजीम प्रेमजी स्कूल और मेनोनाईट इंग्लिश स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई। अंत में पेनाल्टी शूट आऊट में 3-0 से अजीम प्रेमजी स्कूल विजयी रही। इस दौरान सहायक संचालक एल आर मगर, खेल शिक्षक एआर थिटे, प्राचार्य हरशिमरत कौर, पिंकी जैन, लक्ष्मण साहू, जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारी चंद्रदीप सिंह, पीयूष गांधी, हरीश सिन्हा, अमित मोहबे, प्रदीप सिन्हा, आलोक मत्स्यपाल, देव साहू, दिनेश साहू, अनिल ठाकुर, संदीप सिन्हा, अमित जैन, मनोज इंद्रियाज, फुटबाल कोच राजेश नायर, एम्पायर यशवंत साहू, गुणवंत सिंह, फिनेश लाल सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर