नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने समोआ के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी। विदेशमंत्री ने एक्स संदेश में कहा, समोआ सरकार और वहां के लोगों को आज उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
जयशंकर का यह संदेश भारत और समोआ के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की भावना को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि समोआ प्रतिवर्ष 1 जून को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। यह दिन वर्ष 1962 में देश की स्वतंत्रता प्राप्ति की स्मृति में मनाया जाता है।
---------------

