बिलावर में चिट्टे के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

Notorious smuggler arrested with Chitta in Billawar


कठुआ, 01 जून । नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलावर थाना क्षेत्र के भिनी ब्रिज फिन्तर में लगभग 5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे नशीले पदार्थ के साथ एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसएचओ पीएस बिलावर की अगुवाई में भिनी ब्रिज फिन्तर में विशेष नाका लगाया गया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे संदीप शर्मा निवासी बनहोड़, जिला कठुआ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 103/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें ताकि इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

---------------

   

सम्बंधित खबर