रांची, 09 जून (हि.स.)। भगवान् बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को भज गोविंदम परिवार की ओर से मंगलवार को बद्री प्रसाद अग्रवाल के बरियातू स्थित आवास पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मौके पर रांची की उभरती गायिका श्रुति देशमुख और उनकी टीम ने भगवान् शिव, राम, कृष्ण, हनुमान, गणेश और मां दुर्गा को समर्पित कई भजन प्रस्तुत किये। तबला पर उदय देशमुख ने साथ दिया, जबकि गायन में कविता देशमुख और प्रीति देशमुख सहयोगी रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान् बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया और देश एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया गया।
भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे.., राम नाम के साबुन से जो मन का मैल धुलाएगा... और अमृत है हरिनाम जगत में सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।
इस अवसर पर मेकॉन के निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल, बद्री प्रसाद, पंकज अग्रवाल, हेम प्रभा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, प्रदीप कुमार खत्री, चन्दा धवन, संगीता विजया, डॉ विनोद गुप्ता और सीता देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
---------------

