रांची, 14 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को रांची के बोडेया स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )के प्रवक्ता धीरज दुबे और पोटका की अंचल अधिकारी (सीओ) निकिता बाला के विवाह बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
---------------

