रांची नगर निगम ने 14 स्थानों की जल जमाव समस्या का निवारण किया

रांची, 07 जुलाई (हि.स.)। राजधानी रांची सहित प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच रांची नगर निगम शहर में जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। निगम की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

नगर निगम की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि छह और सात जुलाई 2026 को शहर के 14 स्थानों से अल्पकालीन जल जमाव की शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायत मिलते ही क्यूआरटी ने मौके पर पहुंचकर मोटर पंप,सुपर सकर मशीन,जेसीबी और सफाई कर्मियों की सहायता से जल निकासी कर स्थिति को सामान्य किया। आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

निगम की ओर से बताया गया है कि जिन क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की गई उनमें बर्फ फैक्ट्री गली, बिजली ऑफिस के पास,अशोकपुरम रोड, किशोरगंज रोड नंबर-6, इरगुटोली, विजय पथ, राधा नगर, आनंद नगर, शांति नगर, पाव टोली, विद्यानगर, डिपाटोली, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी, लाजपत नगर, मोराबादी लेबर बाजार, कार्ट सराय रोड, परमार्थ नगर, तुपुदाना तथा रांची रेलवे स्टेशन मार्ग सहित अन्य इलाके शामिल हैं। नगर निगम की क्यूआरटी टीमों को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। जलभराव संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में नालियों की विशेष सफाई और नियमित निगरानी भी जारी है।---------------

   

सम्बंधित खबर