उपायुक्त से जिला परिषद उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रांची, 13 मई (हि.स.)।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्यों ने मुलाकात कर जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों एवं लोक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान जिला परिषद सदस्य प्रखंड नगड़ी, पूनम देवी और उपाध्यक्ष जिला परिषद, वीणा चौधरी एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष जिन प्रमुख मांगों को रखा उनमें रांची-गुमला पथ से टिकरा टोली स्कूल तक पीसीसी सड़क निर्माण करने, नगड़ी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का मरम्मत और सौन्दर्यकरण करने, क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिला पर्यवेक्षिका की ओर से हो रही लापरवाही बरते जाने की शिकायत की गई।

इस संबंध में कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

इसके अलावा नगड़ी प्रखंड में मॉडल स्टेडियम का निर्माण कराने, पंचायत हाकेदाग, नागेडीह और दोवाडू में पीसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की गई।

मौके पर उपायुक्त से सभी मांगों पर जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

वहीं उपायुक्त ने ज्ञापन के बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिला परिषद सदस्य प्रखंड नगड़ी, पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य, सरिता देवी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर