झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन

रांची, 13 मई (हि.स.)। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने रांची के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।

माधव लाल सिंह, गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। वे सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। वे गोमिया क्षेत्र के विकास, आम लोगों की समस्याओं और आम लोगों से सीधे जुड़ाव के कारण जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर