झामुमो केंद्रीय महासचिव ने जिला अध्यक्ष की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

देवघर, 14 जून (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा की माता कमला देवी का रविवार तड़के 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों के साथ-साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कमला देवी की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे एम्स पहुंचे और दिवंगत कमला देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

निधन की खबर फैलते ही संजय शर्मा के आवास पर शुभचिंतकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान देवघर विधायक सुरेश पासवान ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह, वरीय नेता सुरेश शाह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, युवा नेता वैभव चंद्रवंशी, संतोष सिंह, प्रदीप चौधरी, सुनील मंडल, श्रीकांत यादव, कुंदन राज, नीलम देवी, सरोज सिंह, हीरा देवी, वीरेंद्र राय, विपिन यादव सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। दिवंगत कमला देवी के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

---------------

   

सम्बंधित खबर