कर्नाटक के राज्यपाल ने बाबा बैधनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवघर, 18 मई (हि.स.)। बाबा बैधनाथ मंदिर के दरबार में जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, वहीं देश के विभिन्न राज्यों के विशिष्ट अतिथि और जनप्रतिनिधि भी समय-समय पर यहां आकर मत्था टेकते हैं।

इसी क्रम में सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत अपने परिजनों के साथ देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। देवघर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे ने किया।

इस अवसर पर सांसद ने राज्यपाल को बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में सचिन रवानी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने अपने परिवार के साथ बाबा बैधनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देश तथा राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं मंदिर परिसर में निशिकांत दुबे सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर