राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम से मिला मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल

रांची, 24 जून (हि.स.)। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद के सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झारखंड के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। भेंट के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से राज्यभर में संचालित सामाजिक, सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। ।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय से समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं के समाधान में सहायता मिल सकती है। इसके अलावे सामाजिक सहभागिता और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बैजनाथ राम का अभिनंदन कर हर्ष जताया। उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, महामंत्री दीपक गोयंका, कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, प्रांतीय संयोजक अमित शर्मा, रांची शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीश सरावगी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर