गुवाहाटी, 02 जुलाई (हि.स.)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने मौजूदा दिवस, समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना के साथ एक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08047/08048 (संतरागाछी–नाहरलगुन–संतरागाछी) स्पेशल को 03 जुलाई से 01 अगस्त तक प्रत्येक दिशा में 05 और फेरों के लिए बढ़ाया गया है। इस स्पेशल ट्रेन की सेवा में बढ़ोतरी से यात्रा के पीक सीजन के दौरान पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने आज बताया है कि स्पेशल ट्रेन संख्या 08047 (संतरागाछी– नाहरलगुन) 03 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को संतरागाछी से 18:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन नाहरलगुन 20:50 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, स्पेशल ट्रेन संख्या 08048 (नाहरलगुन – संतरागाछी) 04 जुलाई से 01 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से 23:55 बजे रवाना होगी और सोमवार को 04:15 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
---------------

