शौर्य चक्र विजेता को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

रांची, 06 जुलाई (हि.स.)।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शौर्य चक्र से सम्मानित झारखंड के वीर जवान सद्दाम हुसैन का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराने पर उन्हें भारत की राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। इरफान अंसारी ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सद्दाम हुसैन ने अपनी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा से पूरे झारखंड और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे जांबाज सैनिकों के साहस और बलिदान के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और प्रत्येक झारखंडवासी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सद्दाम हुसैन की वीरता से उन्हें अवगत कराएंगे। राज्य सरकार की ओर से भी उनके उचित सम्मान का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान करना समाज और सरकार दोनों का दायित्व है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के नेता शकील अंसारी, जमील अंसारी, मनोज कुमार, नईम अंसारी, रवि पंडित, मोहम्मद कश्यप, गुलाम हुसैन, मुस्तफा अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य समाजसेवी मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर