राजद के वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह यादव का निधन

रांची, 07 जुलाई (हि.स.)। राजद के वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह यादव (85) का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद धुर्वा स्थित पारस अस्प ताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि राजकिशोर सिंह की अंत्येष्टि बुधवार को सीठियो श्मशान घाट पर किया जाएगा।

यादव ने बताया कि राजकिशोर सिंह यादव पार्टी के प्रखर नेता थे और उन्होंने हमेशा दबे, कुचले और शोषित लोगों के लिए आवाज बुलंद किया। वे एचईसी से सेवानिवृत हुए थे और 1977 में हटिया विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था।

राजकिशोर सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर झारखंड और बिहार के पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। साथ ही उनके निधन पर राजद सुप्रीमो लालू यादव, मंगनीलाल मंडल अवधबिहारी चौधरी, उदय नारायण चौधरी, वीरेंद्र, गौतम सागर राणा, झारखंड में मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, सुरेश पासवान सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर