बंद घरों को निशाना बनाने वाले तीन चोर गिरफ्तार

देवघर, 21 मई (हि.स.)। नगर थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपिताें के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नगर थाना अंतर्गत कैलाशपुरी मुहल्ला निवासी मुन्ना मिश्रा के बंद घर में 26 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने घर से एलईडी टीवी, बैटरी, इन्वर्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में नगर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। कांड के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने विभिन्न माध्यमों से सूचना एकत्रित कर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपिताें में कृष कुम, भविष्य कुमार उर्फ छोटू, और आयुष कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपिताें के पास से लाल रंग का लहंगा, दो ट्रॉली बैग, एक कॉफी मशीन, 32 इंच का एलईडी टीवी और सोनी कंपनी का इन्वर्टर बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपिताें ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे दिनभर बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर