एसआईआर को लेकर निर्वाचन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रांची, 04 जून (हि.स.)। झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।इस दौरान पदाधिकारियों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आयोजित ईसीआईएनईटी का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वाले 16 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित प्रदेशों के पदाधिकारियों, आईटी एक्सपर्ट्स एवं डेटा ऑपरेटरों के लिए आयोजित किया गया था।प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से एसआईआर के विभिन्न चरणों में ईसीआईएनईटी के इस्तेमाल के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।इस अवसर पर झारखंड से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं आईटी एक्सपर्ट एवं सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

----------------

   

सम्बंधित खबर