जगत में कहीं आनंद है तो भगवान राम के नाम में : मुरलीधरजी महाराज

व्हाइट हाउस में हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित नवदिवसीय श्री राम कथा महोत्सव  में कथा का गुणगान करते मुरलीधर महाराज।

मुरादाबाद, 19 मार्च (हिं.स.)। हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में नवदिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के तीसरे दिन व्हाइट हाउस में बुधवार को राजस्थान जोधपुर के संत मुरलीधरजी महाराज ने कहा कि जगत में कहीं आनंद है तो भगवान राम के नाम में है। श्री रामचरितमानस की चौपाई वास्तव में चौपाई नहीं मंत्र हैं। उन्होंने कहा कि नवदिवसीय रामकथा को नौ बार पूरे नियम, व्रत, संकल्प के साथ सुनेंगे तो निश्चित ही आपका जीवन राममय हो जाएगा। आज श्री राम कथा में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।

पूजन पंडित कैलाश मुरारी ने विधि विधान से सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान तोदी परिवार के बनवारी लाल तोदी बंटी सपत्नीक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल मिश्रा व शकुंतला पारिख रहीं।

हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि नव दिवसीय राम कथा महोत्सव 25 मार्च तक व्हाइट हाउस में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे सायं 7 बजे तक होगी। समिति के कार्यकारी सचिव श्यामसुंदर गौड़ ने बताया कि 21 मार्च को राम सीता विवाह, 25 मार्च को राज्याभिषेक होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर